शेयर मंथन में खोजें

आज अधिक गिरावट की आशंका नहीं

डी डी शर्मा, सीनियर वीपी (रिसर्च), आनंद राठी सिक्यो.

सरकार ने सत्यम कंप्यूटर्स के लिए नये निदेशक मंडल के सदस्यों के नामों की घोषणा कर दी गयी है। साथ ही साथ देश में कॉरपोरेट प्रशासन के मद्देनजर सरकार की चिंता भी सामने आयी है। इन बातों का भारतीय शेयर बाजारों पर अच्छा असर पड़ने की उम्मीद है और इन कदमों से बाजारों के विश्वास की बहाली में मदद मिलने की संभावना है।

आज शेयर बाजारों में अधिक गिरावट की आशंका नहीं है और आज बाजार शुक्रवार के बंद स्तरों के आसपास स्थिर होने का प्रयास करते दिख सकते हैं। दिसंबर तिमाही के नतीजे आने का सिलसिला शुरू हो गया है। ऐक्सिस बैंक की ओर से आये बेहतर नतीजे ने बाजार को उत्साहित किया है। शेयर बाजारों को बड़ी कंपनियों के नतीजों का इंतजार है। इन बड़े नतीजों के आने से पहले शेयर बाजारों में आज कारोबार एक सीमित दायरे में रहने की संभावना है।

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!