शेयर मंथन में खोजें

सत्यम के नये बोर्ड का बाजार ने किया स्वागत, शेयर उछले

सरकार द्वारा सत्यम कंप्यूटर सर्विसेज के कामों को सुचारु रूप से चलाने के लिए नये निदेशक मंडल के गठन का भारतीय शेयर बाजारों ने स्वागत किया है। हफ्ते के पहले दिन सोमवार के कारोबार में कंपनी के शेयरों में बढ़त का रुख है। बीएसई में सुबह 11.34 बजे सत्यम का शेयर भाव 60.8% की उछाल के साथ 38.35 रुपये पर था।

इससे पहले सत्यम कंप्यूटर्स का शेयर शुक्रवार के कारोबार में 11.50 रुपये का निचला स्तर छूने के बाद 40.3% की गिरावट के साथ 23.85 पर बंद हुआ था, जबकि बुधवार के कारोबार में कंपनी का शेयर 77.69% यानी 139.15 रुपये लुढ़क कर 39.95 रुपये पर बंद हुआ था। गौरतलब है कि बुधवार को सत्यम के तत्कालीन चेयरमैन रामलिंग राजू द्वारा कंपनी के बहीखातों में गड़बड़ी की स्वीकारोक्ति के बाद शेयर बाजार भारी गिरावट की चपेट में आ गये थे।

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख