शेयर मंथन में खोजें

गैर-परिवर्तनीय डिबेंचरों द्वारा जुटायी पूँजी में 83% की भारी गिरावट

वित्त वर्ष 2017-18 में भारतीय कंपनियों द्वारा गैर-परिवर्तनीय डिबेंचरों (Non-Convertible Debentures) के माध्यम से जुटायी गयी पूँजी में 83% की गिरावट आयी।

कंपनियों ने वित्त वर्ष 2016-17 में 29,558 करोड़ रुपये के मुकाबले 2017-18 में 4,975 करोड़ रुपये ही गैर-परिवर्तनीय डिबेंचरों के जरिये जुटाये। वॉल्युम में देखें तो 2017-18 में 7 गैर-परिवर्तनीय डिबेंचर इश्यू रहे, जबकि 2016-17 में यह संख्या 16 थी। जानकारों का मानना है कि इस साल कंपनियों ने आईपीओ (IPO) और क्यूआईपी (QIP) इश्यू को ज्यादा तरजीह दी, जिसके कारण गैर-परिवर्तनीय डिबेंचरों से कम रकम प्राप्त की गयी।
कंपनियों ने यह धन अपनी विस्तार योजनाओं, रिटायरिंग ऋण, कार्यशील पूँजी की जरूरतों को पूरा करने और अन्य सामान्य कारोबारी उद्देश्यों के लिए प्राप्त किया। बता दें कि गैर-परिवर्तनीय डिबेंचर ऋण-संबंधित बॉन्ड होते हैं, जिन्हें इक्विटी में नहीं बदला जा सकता। आम तौर पर गैर-परिवर्तनीय डिबेंचरों पर परिवर्तनीय डिबेंचरों की तुलना में अधिक ब्याज दर होती है। (शेयर मंथन, 04 अप्रैल 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!