शेयर मंथन में खोजें

औद्योगिक उत्पादन की विकास दर 2.4%

आज जारी किये गये आँकड़े के अनुसार नवंबर 2008 में औद्योगिक उत्पादन की विकास दर 2.4% रही है। इससे पहले अक्टूबर 2008 के लिए यह -0.4% रही थी। नवंबर 2007 में औद्योगिक उत्पादन की विकास दर 4.9% दर्ज की गयी थी। कैपिटल गुड्स क्षेत्र में नवंबर 2007 के 24.2% की तुलना में नवंबर 2008 में 2.3% की मामूली वृद्धि दर्ज की गयी है। यदि मैन्यूफैक्चरिंग क्षेत्र की बात करें, तो यह नवंबर 2007 के 4.7% के मुकाबले 2.4% रह गयी है। 

माइनिंग क्षेत्र में नवंबर 2007 के 6.3% की तुलना में नवंबर 2008 में 0.5% की हल्की बढ़ोतरी दर्ज की गयी है।  

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख