शेयर मंथन में खोजें

मौसम विभाग (IMD) ने की सामान्य मॉनसून (Monsoon) की भविष्यवाणी

स्काईमेट (Skymet) के बाद अब भारतीय मौसम विभाग (Indian Meteorological Department) ने भी इस साल मॉनसून सामान्य रहने की भविष्यवाणी कर दी है।

मौसम विभाग ने कहा है कि दक्षिण पश्चिम मॉनसून लंबी अवधि के औसत का 97% रहने की संभावना है। यदि मॉनसून के चार महीनों के दौरान होने वाली बारिश की मात्रा लंबी अवधि के औसत की तुलना में 96% से 104% के दायरे में रहती है तो इसे सामान्य मॉनसून माना जाता है। लंबी अवधि का औसत 50 वर्षों का लिया जाता है, जो 89 सेंटीमीटर है। मौसम विभाग की ओर से कहा गया है कि इस बार मॉनसून सामान्य रहने को लेकर वह आश्वस्त है।
यह खबर न केवल किसानों को, बल्कि केंद्र सरकार को भी राहत पहुँचाने वाली है, क्योंकि यह अगले लोकसभा चुनावों से ठीक पहले का मॉनसून होगा। इस दौरान एक अच्छी बरसात से खरीफ की फसल अच्छी होने की उम्मीद रहेगी, जिससे किसानों की खुशहाली के साथ-साथ अर्थव्यवस्था को भी मजबूती मिलेगी, क्योंकि ग्रामीण खपत बढ़ने की रफ्तार अच्छी रहेगी। (शेयर मंथन, 16 अप्रैल 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख