शेयर मंथन में खोजें

कायम है सेंसेक्स में गिरावट

नवंबर महीने के बेहतर औद्योगिक उत्पादन के आँकड़े भी सेंसेक्स को उत्साह नहीं दे सके और इसकी गिरावट कायम है। आज जारी किये गये आँकड़े के अनुसार नवंबर 2008 में औद्योगिक उत्पादन की विकास दर 2.4% रही है। इससे पहले अक्टूबर 2008 के लिए यह -0.4% रही थी। दोपहर 2.37 बजे बीएसई सेंसेक्स 359 अंक गिर कर 9,047 पर था।

 इससे पहले कमजोर वैश्विक संकेतों के मद्देनजर हफ्ते के पहले कारोबारी दिन सोमवार को सेंसेक्स की शुरुआत गिरावट के साथ हुई थी। इस समय विप्रो में 8.44%, एसबीआई में 7.9%, रिलायंस इन्फ्रा में करीब 7% और स्टरलाइट इंडस्ट्रीज में 6.9% कमजोरी है।  

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!