शेयर मंथन में खोजें

अंडमान-निकोबार के दक्षिणी हिस्से में बारिश की गतिविधियाँ - स्काईमेट (Skymet)

मौसम भविष्यवक्ता स्काईमेट वेदर (Skymet Weather) के अनुसार अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के दक्षिणी हिस्सों में भारी बारिश की गतिविधियाँ देखी गयी हैं।

इसके अलावा पिछले 24 घंटों में केरल के कुछ स्थानों के साथ दक्षिणी आंतरिक कर्नाटक के कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हुई। उत्तरी तटीय ओडिशा, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, त्रिपुरा और मणिपुर में कई जगहों पर भी हल्की से मध्यम बारिश देखी गयी। मेघालय और छत्तीसगढ़ में भी एक-दो जगहों पर बारिश हुई है। विदर्भ और राजस्थान के कुछ स्थानों में लू की स्थिति बरकरार रही।
अगले 24 घंटों में कैसी रह सकती है स्थिति?
स्काईमेट के मुताबिक पश्चिमी बंगाल, उत्तरी ओडिशा और अंडमान-निकोबार द्वीप समूह में कुछ जगहों पर हल्की से मध्यम और एक दो स्थानों पर भारी बारिश की संभावना है। बिहार, पूर्वी और मध्य उत्तर प्रदेश, असम, मेघालय, मणिपुर, त्रिपुरा, केरल और दक्षिणी आंतरिक कर्नाटक के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश संभव है। तटीय आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु और जम्मू-कश्मीर के एक-दो स्थानों में हल्की बारिश की संभावना है।
गंगा के मैदानी इलाकों में दिन के तापमान में मामूली गिरावट की उम्मीद है। विदर्भ और राजस्थान में लू की स्थिति जारी रहेगी। वहीं दिल्ली, हरियाणा, पंजाब और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के अलग-अलग स्थानों पर धूल भरी आँधी ओर मेघ गर्जन की उम्मीद है। (शेयर मंथन, 27 अप्रैल 2017)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!