शेयर मंथन में खोजें

जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और उत्तर-पश्चिम भारत में आँधी और तूफान की संभावना - स्काईमेट (Skymet)

पिछले 24 घंटों में गंगीय पश्चिम बंगाल, ओडिशा, पूर्वोत्तर भारत और झारखंड के कुछ हिस्सों में बारिश दर्ज की गयी।

वहीं उत्तरी राजस्थान, पंजाब, हरियाणा और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में धूल तूफान और आंधी तूफान की स्थितियाँ देखी गयी। राजस्थान और विदर्भ के कुछ क्षेत्रों में लू की स्थिति प्रचलित रही।
स्काईमेट के मुताबिक अगले 24 घंटों में अंडमान और निकोबार द्वीप समूह और लक्षद्वीप में तेज हवाओं और ऊँचे ज्वारों के साथ मध्यम से भारी बारिश हो सकती हैं। वहीं पूर्वोत्तर भारत, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, उड़ीसा और पूर्वी उत्तर प्रदेश, बिहार और झारखंड के अलग हिस्सों में बारिश और मेघ गर्जन की संभावना है। इसके अलावा जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और उत्तर-पश्चिम भारत के मैदानी इलाकों के अलग-अलग हिस्सों में धूल भरी आँधी और तूफान की उम्मीद है। वहीं पश्चिमी राजस्थान और पूर्वी मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों में लू की स्थिति विकसित हो सकती है। (शेयर मंथन, 28 अप्रैल 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख