शेयर मंथन में खोजें

पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार के कुछ हिस्सों में बारिश जारी रहने की संभावना - स्काईमेट (Skymet)

पिछले 24 घंटों में पश्चिम बंगाल, बिहार और झारखंड में अच्छी बारिश हुई।

पूर्वोत्तर भारत, उत्तर प्रदेश, छत्तीसगढ़, ओडिशा और उत्तर आंतरिक कर्नाटक में हल्की से मध्यम बारिश रिकॉर्ड की गयी। दिल्ली में भी हल्की वर्षा दर्ज हुई। राजस्थान और महाराष्ट्र के विदर्भ में लू का प्रकोप जारी रहा।
अगले 24 घंटों में संभावित मुख्य मौसमी बदलाव
पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार के कुछ हिस्सों में बारिश जारी रहेगी। पूर्वोत्तर भारत, सिक्किम, दक्षिण आंतरिक कर्नाटक, केरल, आंतरिक तमिलनाडू, तटीय आंध्र प्रदेश और ओडिशा में कुछ स्थानो पर वर्षा जारी रहेगी। राजस्थान और महाराष्ट्र के विदर्भ में लू का प्रकोप जारी रहेगा। (शेयर मंथन, 30 अप्रैल 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!