शेयर मंथन में खोजें

सन फार्मा ने मनाया सेंसेक्स में शामिल होने का जश्न

सत्यम कंप्यूटर्स के स्थान पर सेंसेक्स में शामिल किये गये सन फार्मा के शेयर आज बढ़त पर हैं। दोपहर 2.49 बजे सन फार्मा का शेयर भाव 3.09% की उछाल के साथ 1134.80 रुपये पर था, जबकि इस समय बीएसई सेंसेक्स में 3% से अधिक की गिरावट थी। दूसरी ओर, सेंसेक्स से बाहर किये सत्यम कंप्यूटर्स का शेयर भी आज उछाल पर है।

बीएसई में आज के कारोबार में 40 रुपये का ऊँचा स्तर छूने के बाद दोपहर 3.04 बजे कंपनी का शेयर भाव 34.40 रुपये पर था। गौरतलब है कि बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) ने सत्यम कंप्यूटर्स को सेंसेक्स से बाहर का रास्ता दिखाने का फैसला करते हुए इसकी जगह सन फार्मास्युटिकल्स को दी थी। बीएसई का यह निर्णय आज से प्रभावी हुआ है।

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख