शेयर मंथन में खोजें

पूर्वी भारत में मध्यम से भारी बारिश जारी रहने की उम्मीद - स्काईमेट (Skymet)

मौसम भविष्यवक्ता स्काईमेट (Skymet) के मुताबिक अगले 24 घंटों में पूर्वी भारत में मध्यम से भारी बारिश जारी रहेगी।

वहीं पूर्वोत्तर भारत, दक्षिण भारत, पश्चिमी हिमालय और पंजाब के उत्तरी हिस्सों में बारिश हो सकती है। राजस्थान, मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश में धूल भरी आंधी की गतिविधि की संभावना है। दिल्ली में भी ऐसी ही स्थिति देखने को मिल सकती है। बेंगलुरु और कोलकाता में बारिश के आसार हैं।
कैसे रहे पिछले 24 घंटे
वहीं पिछले 24 घंटों के दौरान ओडिशा के कुछ क्षेत्रों में भारी बारिश के साथ बिजली गिरने की घटनाएँ भी हुई। वहीं गंगीय पश्चिम बंगाल, पूर्वोत्तर भारत, दक्षिण भारत के हिस्सों और अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में अच्छी बारिश देखी गयी। मध्य प्रदेश, पूर्वी राजस्थान और पश्चिम उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में भी बारिश हुई। उत्तराखंड, बिहार और झारखंड में वर्षा हल्की रही। राजस्थान, विदर्भ, मध्य प्रदेश और तेलंगाना में लू की स्थिति रही। (शेयर मंथन, 01 मई 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख