शेयर मंथन में खोजें

जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में बारिश की उम्मीद - स्काईमेट (Skymet)

अगले 24 घंटों में जम्मू और कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में बारिश होने की उम्मीद है।

मौसम भविष्यवक्ता स्काईमेट (Skymet) के मुताबिक इन राज्यों में वर्षा के साथ ही दिल्ली में धूल भरी आँधी और मेघ-गरजना होने की संभावना है। वहीं उत्तर-पश्चिम भारत के कई स्थानो पर धूल भरी आँधी आ सकती है। विदर्भ और राजस्थान में लू का प्रकोप जारी रहेगा। तेलंगाना के साथ ही विदर्भ में भी बादलों की गर्जना संभव है।
कैसे रहे अंतिम 24 घंटे
वहीं पिछले 24 घंटों में तटीय आंध्र प्रदेश में मध्यम से भारी बारिश रिकॉर्ड हुई। आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, और विदर्भ में न्यूनतम तापमान 2 से 3 डिग्री कम दर्ज हुआ। विदर्भ और राजस्थान में लू का प्रकोप बरकरार रहा, जबकि झारखंड और पश्चिम बंगाल में बारिश की गतिविधि में कमी देखी गयी। (शेयर मंथन, 02 मई 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख