शेयर मंथन में खोजें

रेफ्रिजरेटर, एयर कंडीशनर, वाशिंग मशीन और टीवी की कीमतों में हो सकती है वृद्धि

खबरों के अनुसार जुलाई से रेफ्रिजरेटर, एयर कंडीशनर (एसी), वाशिंग मशीन और टीवी जैसे उपभोक्ता उपकरणों की कीमतों में 10-15% की वृद्धि हो सकती है।

खबर है कि सैमसंग, आईएफबी, सोनी और गोदरेज जैसी कंपनियाँ बढ़ती उत्पादन लागत और उच्च कर दर को खुद वहन करने के बजाय इनका भार उपभोक्ताओं पर डाल सकती हैं। दरअसल उपभोक्ता उपकरणों को 28% कर वाली श्रेणी में से हटाने के लिए जीएसटी परिषद से कई बार गुहार लगाने के बाद भी इन वस्तुओं पर कर में कोई बदलाव नहीं किया गया।
गौरतलब है कि मार्च, अप्रैल और मई में एसी और रेफ्रिजरेटर की माँग में आम तौर पर वृद्धि दर्ज की जाती है। मगर इस साल इनकी वृद्धि एकल अंक में रही है, जिसके कारण कंपनियाँ कीमतों में बढ़ोतरी की ओर अग्रसर हैं। पिछले साल जीएसटी में अधिक कर के पूर्मानुमान से पहले मई--जून में इस क्षेत्र में 30% की वृद्धि हुई थी। खबरों के मुताबिक जीएसटी लागू होने के बाद से यह वृद्धि केवल 4-7% रह गयी है। (शेयर मंथन, 07 मई 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख