शेयर मंथन में खोजें

घरेलू यात्री वाहनों की अप्रैल बिक्री में 17% बढ़त दर्ज : सियाम (SIAM)

सोसाइटी ऑफ इंडियन ऑटोमोबाइल मैन्युफैक्चरर्स (सियाम) के अनुसार वर्ष दर वर्ष आधार पर अप्रैल में घरेलू यात्री वाहन बिक्री में 17% की बढ़त दर्ज की गयी है।

पिछले साल अप्रैल में 20.3 लाख इकाइयों के मुकाबले इस साल समान अवधि में घरेलू स्तर पर 23.8 लाख यात्री वाहन बिके। घरेलू बाजार में कुल बिक्री को कारोबारी और तिपहिया वाहनों से काफी सहारा मिला। सालाना आधार पर ही अप्रैल में तिपहिया वाहन 37% और कारोबारी वाहन 76% अधिक बिके। वहीं दोपहिया वाहन बिक्री में 17% औऱ यात्री वाहन बिक्री में 7.5% की बढ़त दर्ज की गयी। (शेयर मंथन, 12 मई 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!