शेयर मंथन में खोजें

छोटे और मँझोले उद्यमों को दी जाये विशेष सहायताः फिक्की

फिक्की ने कहा है कि नवंबर के औद्योगिक आँकड़े इस बात का विश्वास जगाते हैं कि अर्थव्यवस्था में दिख रहे धीमेपन को काबू में किया जा सकता है। फिक्की ने छोटे और मँझोले उद्यमों के लिए विशेष सहायता दिये जाने की माँग करते हुए कहा है कि उचित दरों पर कर्ज की अनुपलब्धता की वजह से इस क्षेत्र पर बुरा असर पड़ा है। फिक्की महासचिव डॉक्टर अमित मित्रा ने कहा है कि सरकार द्वारा दी गयी राहत योजनाओं का अर्थव्यवस्था पर सकारात्मक असर पड़ रहा है। उन्होंने यह सुनिश्चित करने की माँग की है कि राहत योजना के प्रावधानों को प्रभावी तरीके से लागू किया जाये।

उन्होंने कहा है कि बैंकों को चाहिए कि वे ब्याज दरों में कमी करें, ताकि अर्थव्यवस्था में धन का प्रवाह बढ़ सके। डॉक्टर मित्रा ने यह माँग भी की है कि चीन द्वारा भारतीय बाजारों में सस्ते दामों पर सामान भेजने के मसले पर ध्यान दे, क्योंकि घरेलू उत्पादकों पर इसका बुरा असर पड़ रहा है।

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख