शेयर मंथन में खोजें

केरल, पश्चिमी तमिलनाडु और दक्षिण कर्नाटक में हो सकती है बारिश - स्काईमेट (Skymet)

मौसम भविष्यवक्ता स्काईमेट (Skymet) के अनुसार आगामी 24 घंटों के दौरान पूर्वोत्तर भारत, पूर्वोत्तर बिहार, गंगीय पश्चिम बंगाल, झारखंड और इससे सटे उत्तरी ओडिशा में कुछ स्थानों पर भारी होने की उम्मीद है।

केरल, पश्चिमी तमिलनाडु और दक्षिण कर्नाटक के कुछ स्थानों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। उत्तरी और उत्तर-पश्चिमी मैदानों में बारिश और मेघ गर्जन की गतिविधियों में कमी आने की उम्मीद है। जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, उत्तरी पंजाब, हरियाणा, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना और दक्षिण मध्य महाराष्ट्र में कुछ जगहों पर बारिश और मेघ गर्जन की संभावना है। गुजरात और पश्चिमी राजस्थान, विदर्भ, और मराठवाड़ा के कुछ हिस्सों में लू की स्थिति बरकरार रहेगी। पूर्वी, मध्य भारत और उत्तर-पश्चिमी मैदानी इलाकों में तापमान में बढ़ने के आसार हैं।
प्रमुख शहरों में मौसम
दिल्ली में मौसम गर्म रहेगा, जबकि एक या दो जगहों पर धूल भरी आंधी की संभावना बनी रहेगी। मुंबई और चेन्नई में आंशिक रूप से बादल छाये रहेंगे। हालांकि, दिन में मौसम गर्म और उमस भरा रहेगा। कोलकाता गर्म रहेगा और तेज हवाओं के साथ गर्मी की उम्मीद है। आंशिक बादल की स्थिति के साथ हैदराबाद गर्म और आर्द्र रहेगा। वहाँ आंधी की भी संभावना है। बेंगलुरु में बारिश और मेघ गर्जन की गतिविधियों की संभावना के साथ आंशिक रूप से बादल छाये रहेंगे।
देश में पिछले 24 घंटों के दौरान दर्ज किया गया मौसम
जम्मू-कश्मीर, दक्षिण उत्तर-पूर्वी राज्यों, गंगीय पश्चिम बंगाल, उत्तरी ओडिशा और दक्षिण तमिलनाडु में हल्की बारिश हुई। केरल, हिमाचल प्रदेश और पूर्वोत्तर राज्यों के कुछ स्थानों पर हल्की बारिश देखी गयी। उत्तर पश्चिमी मैदानी इलाकों, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, कर्नाटक और आंध्र प्रदेश के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश देखी गयी। वहीं गुजरात और विदर्भ में लू का प्रकोप रहा।
देश भर में बने मौसमी सिस्टम
एक पश्चिमी विक्षोभ उत्तरी पाकिस्तान और इससे सटे जम्मू-कश्मीर पर स्थित है। इस प्रणाली से एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र मध्य पाकिस्तान और उत्तरी राजस्थान पर बना हुआ है। उत्तरी उत्तर प्रदेश से नागालैंड तक एक ट्रफ़ रेखा फैली हुई है। बांग्लादेश और इससे सटे पश्चिम बंगाल पर भी एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है। उत्तर प्रदेश से मध्य प्रदेश होते हुए विदर्भ तक एक ट्रफ़ रेखा फैली हुई है। एक और चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र भूमध्य रेखा के करीब है। इस प्रणाली से केरल तट तक एक ट्रफ़ रेखा फैली हुई है। एक अन्य चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र दक्षिण पश्चिम बंगाल की खाड़ी और इससे सटे तमिलनाडु तट पर है। (शेयर मंथन, 19 मई 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन : डाउनलोड करें

बाजार सर्वेक्षण (जनवरी 2023)

Flipkart

विश्व के प्रमुख सूचकांक

निवेश मंथन : ग्राहक बनें

शेयर मंथन पर तलाश करें।

Subscribe to Share Manthan

It's so easy to subscribe our daily FREE Hindi e-Magazine on stock market "Share Manthan"