शेयर मंथन में खोजें

सत्यम में नये स्वतंत्र ऑडिटर की होगी नियुक्ति

सत्यम कंप्यूटर के नये बोर्ड ने अपनी पहली बैठक में यह फैसला किया है कि अगले 48 घंटों के भीतर अपना नया स्वतंत्र ऑडिटर नियुक्त करेगी। साथ ही यह भी संकेत दिया गया है कि सरकार जल्दी ही बोर्ड में कुछ नये सदस्यों को नामांकित कर सकती है। यह जानकारी आज बोर्ड की बैठक पूरी होने के बाद डॉ.दीपक पारिख, किरण कर्णिक और सी अच्युतन ने संवाददाता सम्मेलन में दी। केंद्र सरकार ने कल ही तीन सदस्यों वाले नये बोर्ड का गठन किया था। इसके बाद आज यह बोर्ड की पहली बैठक थी। 

 डॉ.दीपक पारिख ने बोर्ड की बैठक के बाद यह बताया कि उनकी पहली प्राथमिकता कंपनी के कर्मचारियों, ग्राहकों और शेयरधारकों का भरोसा फिर से लौटाना है।

 

 

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख