शेयर मंथन में खोजें

सरकार तय कर सकती है मिल मालिकों के लिए चीनी के दाम

खबर है कि अधिक उत्पादन के बीच केंद्र सरकार घरेलू कीमतों में सुधार के लिए चीनी के न्यूनतम दाम तय कर सकती है, जिस पर मिल मालिक चीनी बेच सकेंगे।

इस खबर से चीनी कंपनियों के शेयरों में चमक आयी है। गौरतलब है कि अत्याधिक उत्पादन के कारण घरेलू बाजार में चीनी के दाम उत्पादन लागत से भी नीचे चले गये हैं, जिससे मिल मालिकों को घाटा उठाना पड़ रहा है। नतीजतन वे गन्ना किसानों का पैसा रोक रहे हैं, जो 20,000 करोड़ रुपये तक पहुँच गया है। चालू चीनी उत्पादन वर्ष (अक्टूबर-सितंबर) में 3.03 करोड़ टन वार्षिक उत्पादन की उम्मीद है, जो कि पिछले वर्ष 2.03 करोड़ टन रहा था।
उधर बीएसई में दोपहर 2.20 बजे उत्तम शुगर में 4.62%, अवधि शुगर में 3.09%, केसीपी शुगर में 3.82%, मवाना शुगर्स में 5.07% और डालनिया भारत शुगर में 2.19% की मजबूती है। (शेयर मंथन, 28 मई 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख