शेयर मंथन में खोजें

दिल्ली और हरियाणा में लू से मिल सकती है थोड़ी राहत - स्काईमेट (Skymet)

मौसम भविष्यवक्ता स्काईमेट (Skymet) के अनुसार आगामी 24 घंटों के दौरान लक्षद्वीप और अंडमान निकोबार द्वीप समूह में भारी बारिश हो सकती है।

केरल, कर्नाटक, सिक्किम, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और पश्चिम असम में कुछ जगहों पर हल्की से भारी और एक दो स्थानों पर भारी बारिश की उम्मीद है। झारखंड, तमिलनाडु, कोंकण और गोवा, दक्षिण-मध्य महाराष्ट्र, बिहार और तटीय आंध्र प्रदेश में मध्यम बारिश की संभावना हैं। ओडिशा और छत्तीसगढ़ में भी एक-दो जगहों पर हल्की बारिश हो सकती है। मध्यप्रदेश, विदर्भ और राजस्थान के कुछ हिस्सों में लू का प्रकोप जारी रहेगा। हालांकि, दिल्ली और हरियाणा में लू की स्थिति में सुधार देखने को मिल सकता है।
देश में पिछले 24 घंटों के दौरान दर्ज किया गया मौसम
पिछले 24 घंटों के दौरान पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, राजस्थान, उत्तर-पश्चिमी मध्य प्रदेश, पश्चिम विदर्भ और उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों में लू की स्थिति बनी हुई है। उत्तरी जम्मू-कश्मीर, उत्तरी ओडिशा, पूर्वी बिहार, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम, दक्षिण-मध्य महाराष्ट्र, गोवा, तमिलनाडु, छत्तीसगढ़, कर्नाटक और लक्षद्वीप के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हुई। पूर्वोत्तर भारत और अंडमान निकोबार द्वीप समूह के एक-दो जगहों पर बहुत भारी के साथ कुछ स्थानों पर मध्यम से भारी बारिश हुई। विदर्भ, तेलंगाना और केरल के कुछ हिस्सों में मध्यम से भारी बारिश देखी गयी।
देश भर में बने मौसमी सिस्टम
दक्षिण-पूर्व अरब सागर और इससे सटे लक्षद्वीप क्षेत्र में एक गहरे निम्न दबाव का क्षेत्र चिन्हित है। एक निम्न दबाव का क्षेत्र बंगाल की पूर्वी केंद्रीय बंगाल की खाड़ी पर बना हुआ है। उत्तरी पाकिस्तान पर एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ बना हुआ है। पंजाब पर एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र देखा जा सकता है। पूर्वी मध्य प्रदेश से विदर्भ होते हुए दक्षिण-मध्य महाराष्ट्र तक एक उत्तर-दक्षिण ट्रफ़ रेखा फैली हुई है। पश्चिम बंगाल और इसके आसपास के क्षेत्र में एक और चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है। (शेयर मंथन, 28 मई 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन : डाउनलोड करें

बाजार सर्वेक्षण (जनवरी 2023)

Flipkart

विश्व के प्रमुख सूचकांक

निवेश मंथन : ग्राहक बनें

शेयर मंथन पर तलाश करें।

Subscribe to Share Manthan

It's so easy to subscribe our daily FREE Hindi e-Magazine on stock market "Share Manthan"