शेयर मंथन में खोजें

विदर्भ, पश्चिम मध्य प्रदेश, दिल्ली, उत्तरी राजस्थान और उत्तराखंड में बारिश की संभावना - स्काईमेट (Skymet)

मौसम भविष्यवक्ता स्काईमेट (Skymet) के अनुसार आगामी 24 घंटों के दौरान केरल, कर्नाटक, झारखंड, पश्चिम बंगाल, पूर्वोत्तर राज्य, सिक्किम, ओडिशा, तटीय आंध्र प्रदेश, तेलंगाना और दक्षिण-मध्य महाराष्ट्र में हल्की से मध्यम बारिश जारी रहेगी।

अंडमान निकोबार द्वीप समूह और लक्षद्वीप के कुछ हिस्सों में भारी और बाकी इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। विदर्भ, पश्चिम मध्य प्रदेश, दिल्ली, उत्तरी राजस्थान और उत्तराखंड के एक दो स्थानों में हल्की बारिश हो सकती है। उत्तर भारत के अधिकांश हिस्सों जैसे दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान के कुछ हिस्सों और मध्य प्रदेश के कुछ स्थानों में लू की स्थिति में सुधार होगा।
देश में पिछले 24 घंटों के दौरान दर्ज किया गया मौसम
पिछले 24 घंटों के दौरान, दक्षिण-तटीय कर्नाटक, उत्तरी केरल और अंडमान निकोबार द्वीप समूह में भारी बारिश हुई। केरल और कर्नाटक के कुछ हिस्सों के साथ लक्षद्वीप के कुछ इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश हुई। पूर्वी बिहार, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम, असम के कुछ हिस्सों, नागालैंड, जम्मू-कश्मीर, दक्षिण मध्य महाराष्ट्र और दक्षिण कोंकण और गोवा के कुछ स्थानों में हल्की से मध्यम बारिश देखी गई। तमिलनाडु, रायलसीमा, छत्तीसगढ़, उत्तर प्रदेश, उड़ीसा और तेलंगाना के कुछ भागों में हल्की बारिश हुई। राजस्थान, दिल्ली, विदर्भ, मध्य प्रदेश और दक्षिण उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में लू का प्रकोप जारी रहा।
देश भर में बने मौसमी सिस्टम
म्यांमार तट पर एक गहरे निम्न दबाव का क्षेत्र बना हुआ है। अरब सागर में बना निम्न दबाव का क्षेत्र इस समय उत्तरी कर्नाटक तट पर जा सकता है। पंजाब और इसके आसपास के क्षेत्र में एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है। पश्चिम राजस्थान और आसपास के मध्य पाकिस्तान के ऊपर एक और चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है। मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में इस प्रणाली से झारखंड तक एक ट्रफ़ रेखा फैली हुई है। दक्षिण-पूर्व उत्तर प्रदेश और इससे सटे मध्य प्रदेश में एक अन्य चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र देखा जा सकता है। उत्तरी छत्तीसगढ़ से तेलंगाना तक एक ट्रफ़ रेखा फैली हुई है। (शेयर मंथन, 30 मई 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन : डाउनलोड करें

बाजार सर्वेक्षण (जनवरी 2023)

Flipkart

विश्व के प्रमुख सूचकांक

निवेश मंथन : ग्राहक बनें

शेयर मंथन पर तलाश करें।

Subscribe to Share Manthan

It's so easy to subscribe our daily FREE Hindi e-Magazine on stock market "Share Manthan"