शेयर मंथन में खोजें

आईडीबीआई बैंक (IDBI Bank) के सीईओ को किया गया आरबीआई (RBI) डिप्टी गवर्नर नियुक्त

आईडीबीआई बैंक (IDBI Bank) के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) महेश कुमार जैन (Mahesh Kumar Jain) को आरबीआई (RBI) का डिप्टी गवर्नर नियुक्त किया गया है।

कैबिनेट की नियुक्ति समिति ने जैन को चौथे आरबीआई डिप्टी के गवर्नर के रूप में तीन वर्षों के लिए नियुक्त किया है। जैन की नियुक्ति उनके पूर्ववर्ती एसएस मुंद्रा (SS Mundra) की कार्यकाल अवधि समाप्त होने के लगभग दस महीने बाद हुई है।
बता दें कि महेश कुमार जैन के पास बैंकिंग क्षेत्र में 30 वर्षों से अधिक का अनुभव है। आईडीबीआई बैंक से पहले बैंक ऑफ इंडिया (Bank of India) के प्रमुख के रूप में कार्य कर चुके हैं। साथ ही वे जोखिम प्रबंधन सहित भारतीय बैंक संघ (Indian Banks’ Association) की विभिन्न समिति के सदस्य भी रहे हैं। हालाँकि जैन की आरबीआई में नियुक्ति का आईडीबीआई बैंक के शेयर पर नकारात्मक असर देखने को मिला है।
बीएसई में आईडीबीआई बैंक का शेयर 63.90 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले आज 64.45 रुपये खुला और लगातार गिरावट के रुख के बीच 59.80 रुपये के निचले स्तर तक फिसला। अंत में यह 2.60 रुपये या 4.07% की कमजोरी के साथ 61.30 रुपये पर बंद हुआ। वहीं इसके 52 हफ्तों का शिखर 89.80 रुपये और निचला स्तर 50.25 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 04 जून 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!