शेयर मंथन में खोजें

केरल, तमिलनाडु, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, छत्तीसगढ़, पूर्वोत्तर और लक्षद्वीप में बारिश की संभावना - स्काईमेट (Skymet)

मौसम भविष्यवक्ता स्काईमेट (Skymet) के अनुसार अगले 24 घंटों के दौरान महाराष्ट्र, तटीय कर्नाटक और अंडमान निकोबार द्वीप समूह में मध्यम से भारी बारिश की उम्मीद है।

वहीं केरल, तमिलनाडु, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, छत्तीसगढ़, पूर्वोत्तर भारत और लक्षद्वीप पर हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। उधर बिहार, पूर्वी उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश, पश्चिम बंगाल और ओडिशा की तलहटी पर कुछ स्थानों में हल्की से मध्यम बारिश की उम्मीद है। पश्चिम राजस्थान के कुछ हिस्सों में लू की स्थिति जारी रहेगी।
देश में पिछले 24 घंटों के दौरान दर्ज किया गया मौसम
पिछले 24 घंटों के दौरान तटीय कर्नाटक, केरल, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, दक्षिण मध्य प्रदेश, असम, नागालैंड और अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में भारी बारिश हुई। तमिलनाडु, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, उत्तर-पश्चिमी उत्तर प्रदेश, पंजाब, हिमाचल प्रदेश, पूर्वोत्तर राज्यों और पूर्वी उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश देखी गयी। गंगीय पश्चिम बंगाल और तटीय ओडिशा के एक दो स्थानों में भी हल्की बारिश रिकॉर्ड की गयी। देश के अधिकांश हिस्सों में लू की स्थिति खत्म हो चुकी है। हालांकि, राजस्थान के कुछ जिलों में भी भी लू की स्थिति बरकरार है।
देश भर में बने मौसमी सिस्टम
पंजाब और आस-पास के इलाकों में एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है। इस प्रणाली से हरियाणा, राजस्थान और उत्तरी मध्य प्रदेश होते हुए उत्तरी छत्तीसगढ़ तक एक ट्रफ रेखा गुज़र रही है। इस ट्रफ रेखा से एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र उत्तरी-पश्चिम मध्य प्रदेश पर बना हुआ है। पूर्वी उत्तर प्रदेश में एक और चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र देखा जा सकता है। दक्षिण महाराष्ट्र से उत्तरी केरल तट तक और ट्रफ रेखा फैली हुई है। दक्षिण मध्य महाराष्ट्र और इससे सटे दक्षिण कोकण और गोवा पर एक और चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र देखा जा सकता है। एक और चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र पश्चिम केंद्रीय बंगाल की खाड़ी में उत्तरी आंध्र प्रदेश तट पर बना हुआ है। एक ट्रफ रेखा इस प्रणाली से दक्षिण मध्य महाराष्ट्र तक फैली हुई है। (शेयर मंथन, 07 जून 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन : डाउनलोड करें

बाजार सर्वेक्षण (जनवरी 2023)

Flipkart

विश्व के प्रमुख सूचकांक

निवेश मंथन : ग्राहक बनें

शेयर मंथन पर तलाश करें।

Subscribe to Share Manthan

It's so easy to subscribe our daily FREE Hindi e-Magazine on stock market "Share Manthan"