शेयर मंथन में खोजें

इन्फोसिस के नतीजों से बाजार को सहारा नहीं

अरविंद पृथी, ब्रोकिंग हेड (दिल्ली), कार्वी स्टॉक ब्रोकिंग

मेरे विचार में भारतीय शेयर बाजार छोटी अवधि के लिए कमजोरी की गिरफ्त में हैं, क्योंकि बाजार के सामने सकारात्मक बातों का अभाव है। आगे आने वाले कई कारोबारी सत्रों में बाजारों के एक निश्चित दायरे में रहने का अनुमान है।
वैसे तो विभिन्न कंपनियों के दिसंबर तिमाही के नतीजे बाजार की भावना में शामिल हैं, लेकिन यदि ये कारोबारी नतीजे अनुमानों से भी खराब आये, तो भारतीय शेयर बाजारों की गिरावट और बढ़ सकती है। यह बाजार निवेशकों का नहीं, बल्कि कारोबारियों का बाजार है। ऐसे में सलाह यही है कि बाजार में आयी हर तेजी का इस्तेमाल मुनाफावसूली के लिए किया जाये और बाजार में हर गिरावट में खरीदारी की जाये।

जहाँ तक आईटी क्षेत्र की दिग्गज कंपनी इन्फोसिस के दिसंबर तिमाही के नतीजों का सवाल है, ये शेयरो बाजारों के अनुमान के अनुरूप ही हैं। हालाँकि ये निराशाजनक नहीं हैं, लेकिन इनमें कुछ भी खास नहीं है। ऐसे में इन नतीजों से भारतीय शेयर बाजारों को कोई सहारा मिलने की उम्मीद नहीं है।

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख