शेयर मंथन में खोजें

नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा और असम में भारी बारिश की संभावना - स्काईमेट (Skymet)

मौसम भविष्यवक्ता स्काईमेट (Skymet) के अनुसार अगले 24 घंटों के दौरान नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा और असम के कुछ हिस्सों में भारी बारिश की उम्मीद है।

उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम, पूर्वी बिहार, ओडिशा, दक्षिण छत्तीसगढ़, विदर्भ और तेलंगाना के कुछ हिस्सों में एक या दो स्थानों पर भारी और कुछ जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। दक्षिणी कोंकण और गोवा, केरल, तटीय कर्नाटक और तटीय आंध्र प्रदेश में मध्यम बारिश की संभावना है। मध्य महाराष्ट्र, मराठवाड़ा, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश के शेष हिस्सों में हल्की बारिश की संभावना है। पश्चिम राजस्थान में लू की स्थिति प्रबल होने की उम्मीद है।
देश में पिछले 24 घंटों के दौरान दर्ज किया गया मौसम
केरल, तटीय कर्नाटक, दक्षिण कोंकण और गोवा, पूर्वी बांग्लादेश, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में एक या दो जगहों पर भारी के साथ हल्की से मध्यम बारिश हुई। दक्षिण असम, मिजोरम और उत्तर प्रदेश के अलग-अलग स्थानों पर काफी भारी बारिश हुई। आंतरिक तमिलनाडु, मध्य महाराष्ट्र, तेलंगाना, तटीय आंध्र प्रदेश, ओडिशा, पश्चिम बंगाल, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, पूर्वी राजस्थान, हिमाचल प्रदेश, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह और शेष उत्तर-पूर्वी राज्यों के कुछ स्थानों पर हल्की बारिश हुई। पश्चिमी राजस्थान में लू ने एक बार फिर से शिकंजा कसा।
देश भर में बने मौसमी सिस्टम
त्रिपुरा और इससे सटे इलाकों पर एक निम्न दबाव का क्षेत्र बना हुआ है। इस प्रणाली से एक ट्रफ़ रेखा उत्तरी बंगाल की खाड़ी से होते हुए तटीय आंध्र प्रदेश तक फैली हुई है। बिहार और इसके आसपास के क्षेत्रों पर एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है। पश्चिमी तटों पर गोवा से केरल तक एक ट्रफ़ रेखा फैली हुई है। उत्तरी पाकिस्तान और इससे सटे जम्मू-कश्मीर पर एक पश्चिमी विक्षोभ ऊपरी वायु प्रणाली के रूप में बना हुआ है। (शेयर मंथन, 12 जून 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख