शेयर मंथन में खोजें

गोवा, तेलंगाना, दक्षिण-पूर्व राजस्थान, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में बारिश की उम्मीद - स्काईमेट (Skymet)

मौसम भविष्यवक्ता स्काईमेट (Skymet) के अनुसार अगले 24 घंटों के दौरान कोंकण और गोवा, तेलंगाना, मध्य महाराष्ट्र, उत्तर-पश्चिमी मध्य प्रदेश, दक्षिण-पूर्व राजस्थान, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।

तटीय कर्नाटक, उत्तरी-आंतरिक कर्नाटक, केरल, पूर्वी मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, पूर्वोत्तर भारत, उड़ीसा और तटीय आंध्र प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, उत्तरी राजस्थान, पंजाब के कुछ हिस्सों, हरियाणा और पूर्वी उत्तर प्रदेश में कुछ जगहों पर हल्की बारिश की उम्मीद है।
देश में पिछले 24 घंटों के दौरान दर्ज किया गया मौसम
उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल में भारी बारिश हुई। महाराष्ट्र, दक्षिण छत्तीसगढ़ और ओडिशा तथा तेलंगाना के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हुई। गंगीय पश्चिम बंगाल, तटीय कर्नाटक, केरल और तटीय आंध्र प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश हुई। जम्मू-कश्मीर, राजस्थान, उत्तर मध्य प्रदेश, झारखंड और तमिलनाडु में हल्की बारिश हुई। पूर्वी उत्तर प्रदेश और पूर्वी मध्य प्रदेश में एक या दो स्थानों पर लू की स्थिति रही।
देश भर में बने मौसमी सिस्टम
पश्चिमी विक्षोभ अफगानिस्तान और मध्य पाकिस्तान पर बना हुआ है। उत्तर-पश्चिम मध्य प्रदेश और आस-पास के हरियाणा में एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है। इस सिस्टम से एक ट्रफ रेखा उत्तरी उत्तर प्रदेश होते हुए उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल तक जा रही है। एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र दक्षिण कोंकण और गोवा में बना हुआ है। महाराष्ट्र से केरल तट तक एक ट्रफ रेखा जा रही है। एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बंगाल की खाड़ी पर बना हुआ है। (शेयर मंथन, 22 जून 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख