शेयर मंथन में खोजें

18 जुलाई से शुरू होगा संसद (Parliament) का मॉनसून सत्र (Monsoon Session)

संसद (Parliament) का मॉनसून सत्र (Monsoon Session) 18 जुलाई से शुरू होगा।

संसदीय मामलों के मंत्री अनंत कुमार (Ananth Kumar) ने जानकारी देते हुए बताया है कि मॉनसून सत्र 18 जुलाई से शुरू होकर 10 अगस्त को समाप्त होगा। खबर है कि सरकार इस सत्र में सविंधान (123वाँ) संशोधन बिल, 2017 को पारित करवाने का प्रयास करेगी, जो पिछड़ा वर्ग के लिए राष्ट्रीय आयोग (एनसीबीसी) को संवैधानिक दर्जा प्रदान करेगा। सरकार के ओबीसी (अन्य पिछड़ा वर्ग) के लिए राष्ट्रीय आयोग को संवैधानिक दर्जा दिलाने पर भी जोर देने की संभावना है। वहीं तीन तलाक और ट्रांसजेंडर बिल भी पेश किये जाने की संभावना है।
अनंत कुमार ने मॉनसून सत्र में ही राज्य सभा के डिप्टी चेयरमैन के चुनाव की भी जानकारी दी है। राज्य सभा के वर्तमान डिप्टी चेयरमैन पीजे कुरियन का कार्यकाल इस महीने समाप्त हो रहा है। (शेयर मंथन, 25 जून 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख