शेयर मंथन में खोजें

उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश और दक्षिण-पूर्व राजस्थान के अधिकांश हिस्सों में मॉनसून पहुँचने की उम्मीद - स्काईमेट (Skymet)

मौसम भविष्यवक्ता स्काईमेट (Skymet) के अनुसार अगले 24 घंटों के दौरान मॉनसून के उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश और दक्षिण-पूर्व राजस्थान के अधिकांश हिस्सों तक पहुँचने की उम्मीद है।

पश्चिमी तट पर कुछ जगह भारी के साथ हल्की से मध्यम बारिश जारी रहेगी। तेलंगाना, तटीय आंध्र प्रदेश, विदर्भ, मराठवाड़ा, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, झारखंड, पूर्वोत्तर भारत और उत्तर प्रदेश की तलहटी में कुछ स्थानों पर भारी के साथ मध्यम और एक दो जगहों पर हल्की बारिश होगी। गुजरात और तमिलनाडु को छोड़ कर सभी जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश की उम्मीद है।
देश में पिछले 24 घंटों के दौरान दर्ज किया गया मौसम
पिछले 24 घंटों के दौरान, देश के अधिकांश हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हुई। पूर्वी उत्तर प्रदेश, दक्षिण-पश्चिम मध्य प्रदेश और तटीय कर्नाटक के कुछ हिस्सों में भारी बारिश दर्ज की गयी। वहीं तमिलनाडु, उत्तर-आंतरिक कर्नाटक और गुजरात में मौसम लगभग शुष्क रहा।
देश भर में बने मौसमी सिस्टम
पंजाब से असम तक, उत्तर प्रदेश, बिहार और उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल होते हुए एक पूर्व-पश्चिम ट्रफ रेखा बनी हुई है। एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र दक्षिण पाकिस्तान और इससे सटे गुजरात और पश्चिम राजस्थान पर बना हुआ है। पूर्वोत्तर उत्तर प्रदेश पर एक और चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र देखा जा सकता है। गुजरात और इसके आस-पास के दक्षिण पश्चिम मध्य प्रदेश पर तीसरा चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है। दक्षिण गुजरात से केरल तट तक एक ट्रफ रेखा फैली हुई है। एक चौथा चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बिहार और इससे सटे उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल पर बना हुआ है। दक्षिण बांग्लादेश पर पाँचवां चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र देखा जा सकता है। (शेयर मंथन, 27 जून 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!