शेयर मंथन में खोजें

सालाना प्राइवेट इक्विटी निवेश में 30% कमी

प्राइवेट इक्विटी कंपनियों ने बीते साल के दौरान कुल 399 सौदों में 10.79 अरब डॉलर का निवेश किया है, जबकि साल 2007 में 439 सौदों में कुल 14 अरब डॉलर का निवेश किया गया था। इस रकम में वेंचर कैपिटल (वीसी) निवेश भी शामिल है, लेकिन रियल एस्टेट में प्राइवेट इक्विटी निवेश को इसमें नहीं जोड़ा गया है। रिसर्च कंपनी वेंचर इंटेलिजेंस ने अपनी ताजा रिपोर्ट में यह जानकारी दी है। इस तरह 2008 के दौरान प्राइवेट इक्विटी और वेंचर कैपिटल सौदों की संख्या में 9.1% और उनके निवेश की कुल रकम में 29.75% की कमी आयी है।

वेंचर इंटेलिजेंस के सीईओ अरुण नटराजन का कहना है कि साल 2002 के बाद पहली बार 2008 में प्राइवेट इक्विटी निवेश में कमी आयी है। बीते साल के दौरान आदित्य बिरला टेलीकॉम में प्रोविडेंस इक्विटी पार्टनर्स का 64 करोड़ डॉलर का निवेश सबसे बड़ा प्राइवेट इक्विटी निवेश रहा। इस सौदे में प्रोविडेंस को आदित्य बिरला टेलीकॉम में 20% हिस्सेदारी मिली, जो आइडिया सेलुलर की एक सहायक कंपनी है।

बीते साल भी आईटी और आईटीईएस क्षेत्र प्राइवेट निवेशकों का पसंदीदा क्षेत्र बना रहा। इस क्षेत्र में कुल 107 सौदे हुए। हालाँकि निवेश की रकम के लिहाज से ऊर्जा क्षेत्र सबसे आगे रहा। ऊर्जा क्षेत्र में कुल 1.7 अरब डॉलर और आईटी-आईटीईएस क्षेत्र में 1.6 अरब डॉलर का निवेश हुआ। प्राइवेट इक्विटी निवेशकों का ज्यादा झुकाव परिपक्व कारोबारों में निवेश की ओर बना रहा। कुल निवेश में ऐसे कारोबारों की हिस्सेदारी संख्या के लिहाज से 38% और रकम के लिहाज से 51% रही।

प्राइवेट इक्विटी निवेश, वेंचर कैपिटल, वीसी, वेंचर इंटेलिजेंस, प्रोविडेंस इक्विटी पार्टनर्स, आदित्य बिरला टेलीकॉम, आइडिया सेलुलर, आईटी, आईटीईएस, ऊर्जा क्षेत्र,

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख