शेयर मंथन में खोजें

जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, तटीय कर्नाटक और केरल में बारिश की संभावना - स्काईमेट (Skymet)

मौसम भविष्यवक्ता स्काईमेट (Skymet) के अनुसार अगले 24 घंटों के दौरान जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, तटीय कर्नाटक, केरल के कुछ हिस्सों, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम के कुछ हिस्सों में मध्यम से भारी और एक दो जगहों पर बहुत भारी बारिश की उम्मीद है।

पूर्वोत्तर भारत, पश्चिम बंगाल, ओडिशा के हिस्सों, पूर्वी बिहार, झारखंड, विदर्भ, मध्य प्रदेश, पूर्वी राजस्थान, उत्तरी-आंतरिक कर्नाटक, कोंकण और गोवा, दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, छत्तीसगढ़ और पश्चिम उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश की उम्मीद है। कच्छ और तमिलनाडु के कुछ हिस्सों में शुष्क मौसम रहेगा। वहीं पश्चिम राजस्थान, गुजरात और तमिलनाडु को छोड़ कर देश के अधिकांश हिस्सों में तापमान सामान्य से नीचे रहेगा।
देश में पिछले 24 घंटों के दौरान दर्ज किया गया मौसम
पिछले 24 घंटों के दौरान तटीय कर्नाटक, केरल, तटीय आंध्र प्रदेश और ओडिशा के कुछ हिस्सों में मध्यम से भारी और एक दो जगहों पर बहुत भारी बारिश हुई। तेलंगाना, विदर्भ, दक्षिण मध्य प्रदेश, पूर्वी राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में एक या दो जगहों पर भारी के साथ हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गयी। मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, पूर्वोत्तर राज्यों, पश्चिम बंगाल, बिहार, झारखंड, उत्तर प्रदेश, दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, जम्मू-कश्मीर, कोंकण और गोवा, मध्य महाराष्ट्र और आंतरिक तमिलनाडु के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हुई। गुजरात और आंतरिक कर्नाटक के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश देखी गयी।
देश भर में बने मौसमी सिस्टम
जम्मू-कश्मीर और इससे सटे हिमाचल प्रदेश पर एक पश्चिमी विक्षोभ बना हुआ है। उत्तरी मध्य प्रदेश, दक्षिण उत्तर प्रदेश, झारखंड और ओडिशा होते हुए एक उत्तर-पश्चिम ट्रफ रेखा उत्तरी राजस्थान से उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी तक फैली हुई है। दक्षिण पाकिस्तान और इससे जुड़े पश्चिम राजस्थान पर एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है। पश्चिम मध्य प्रदेश और इससे सटे दक्षिण-पूर्व राजस्थान पर एक और चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र देखा जा सकता है। दक्षिण गुजरात से केरल तट तक एक ट्रफ रेखा फैली हुई है। एक अन्य चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र तटीय ओडिशा और इससे सटे उत्तर-पश्चिमी बंगाल की खाड़ी पर देखा जा सकता है। (शेयर मंथन, 28 जून 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख