शेयर मंथन में खोजें

गोवा, तटीय कर्नाटक, हिमाचल प्रदेश और पश्चिम मध्यम प्रदेश में बारिश की संभावना - स्काईमेट (Skymet)

मौसम भविष्यवक्ता स्काईमेट (Skymet) के अनुसार अगले 24 घंटों के दौरान कोंकण और गोवा, तटीय कर्नाटक, उत्तरी केरल, जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और पश्चिम मध्य प्रदेश में मध्यम से भारी बारिश की उम्मीद है।

पूर्वी राजस्थान, पंजाब, उत्तराखंड, पूर्वोत्तर भारत, पश्चिम बंगाल, तटीय ओडिशा और विदर्भ के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। दिल्ली में भी कुछ स्थानों पर हल्की बारिश हो सकती है।
देश में पिछले 24 घंटों के दौरान दर्ज किया गया मौसम
पिछले 24 घंटों के दौरान जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, तटीय कर्नाटक, उत्तर-तटीय केरल, विदर्भ, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और उत्तर पंजाब के कुछ हिस्सों में एक या दो जगहों पर भारी बारिश के साथ मध्यम से भारी बारिश हुई। कोंकण और गोवा, और पश्चिम और उत्तर मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों में एक या दो स्थानों में भारी के साथ हल्की से मध्यम बारिश देखी गयी। वहीं गुजरात, पूर्वी राजस्थान, हरियाणा, पश्चिम उत्तर प्रदेश, ओडिशा और गंगीय पश्चिम बंगाल में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गयी।
देश भर में बने मौसमी सिस्टम
जम्मू-कश्मीर और इससे सटे क्षेत्रों पर एक पश्चिमी विक्षोभ बना हुआ है। एक पूर्व-पश्चिम ट्रफ रेखा मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और ओडिशा होते हुए पश्चिम राजस्थान से बंगाल की खाड़ी तक फैली हुई है। छत्तीसगढ़ पर एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है। मध्य प्रदेश और इससे सटे दक्षिण-पूर्व राजस्थान पर एक और चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है। पश्चिम राजस्थान और इससे सटे गुजरात पर तीसरा चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र देखा जा सकता है। दक्षिण गुजरात से केरल तट तक एक तट ट्रफ रेखा विस्तारित है। (शेयर मंथन, 29 जून 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख