शेयर मंथन में खोजें

इस समय पूरा भारत मॉनसून के दायरे में - स्काईमेट (Skymet)

मौसम भविष्यवक्ता स्काईमेट (Skymet) के अनुसार अगले 24 घंटों के दौरान मॉनसून की अक्षीय रेखा उत्तर की ओर बढ़ेगी, जिसके चलते उत्तरी राज्यों में वर्षा की गतिविधि बढ़ जायेगी।

उत्तरी पहाड़ियों में मध्यम से भारी बारिश होगी। पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड और उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल तथा सिक्किम समेत पूर्वोत्तर राज्यों के कई हिस्सों में मौसमी गतिविधि बढ़ेगी। हालाँकि मध्य राजस्थान में बारिश की गतिविधि में कमी आ सकती है।
देश में पिछले 24 घंटों के दौरान दर्ज किया गया मौसम
पिछले 24 घंटों के दौरान राजस्थान, मध्य प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय और पश्चिमी तट के स्थानों में अच्छी बारिश हुई। तटीय आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, केरल, दक्षिण कर्नाटक, विदर्भ, उत्तराखंड, हरियाणा और पंजाब के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हुई। देश के बाकी सभी राज्यों में भी हल्की बारिश देखी गयी। उत्तरी पहाड़ियों, उत्तर पश्चिमी मैदानों और मध्य भारत के कुछ हिस्सों में दिन का तापमान सामान्य से नीचे रहा।
देश भर में बने मौसमी सिस्टम
दक्षिण पश्चिम मॉनसून ने समूचे भारत को कवर कर लिया है। इस समय मॉनसून की अक्षीय रेखा जैसलमर, कोटा, पीतमगढ़, दल्तोंगंज, बालासोर से होते हुए उत्तर-पूर्वी बंगाल की खाड़ी की ओर जा रही है। मॉनसून की अक्षीय रेखा उत्तर की ओर बढ़ कर उत्तरी राजस्थान, दक्षिणी हरियाणा, मध्य उत्तर प्रदेश, मध्य बिहार, गंगिया पश्चिम बंगाल से होते हुए उत्तरी बंगाल की खाड़ी की ओर जा रही है। एक पश्चिमी विक्षोभ उत्तरी पाकिस्तान और इससे सटे जम्मू-कश्मीर से होकर गुजर रही है। एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र उत्तर-पूर्वी अरब सागर और इससे सटे दक्षिणी गुजरात पर देखा जा सकता है। पश्चिमी तट पर बनी हुई ट्रफ रेखा, जो की तटीय गुजरात से केरल तक बनी हुई है, अब कमजोर हो गयी है। एक और पश्चिमी विक्षोभ तिब्बत से होकर गुजर रहा है। (शेयर मंथन, 30 जून 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख