शेयर मंथन में खोजें

बिहार, झारखंड, छत्तीसगढ़, केरल, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश और हिमाचल प्रदेश में बारिश की संभावना - स्काईमेट (Skymet)

मौसम भविष्यवक्ता स्काईमेट (Skymet) के अनुसार अगले 24 घंटों के दौरान उत्तर प्रदेश, कोंकण और गोवा, तटीय कर्नाटक, असम, मेघालय, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम और पूर्वी उत्तराखंड के एक-दो स्थानों में भारी के साथ कुछ जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश की उम्मीद है।

बिहार, झारखंड, छत्तीसगढ़, केरल, तमिलनाडु के कुछ हिस्सों वहीं आंध्र प्रदेश, विदर्भ, जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में मध्यम बारिश की उम्मीद है। पूर्वी उत्तर प्रदेश, गुजरात, पंजाब और हरियाणा के कुछ स्थानों पर हल्की बारिश हो सकती है।
देश में पिछले 24 घंटों के दौरान दर्ज किया गया मौसम
पिछले 24 घंटों के दौरान हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, विदर्भ, छत्तीसगढ़, कोंकण और गोवा, लक्षद्वीप और आंतरिक तमिलनाडु के कुछ स्थानों पर भारी के साथ हल्की से मध्यम बारिश हुई। तटीय कर्नाटक, केरल, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, ओडिशा, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, बिहार, झारखंड और पूर्वोत्तर राजस्थान में मध्यम बारिश हुई। पंजाब और हरियाणा में भी एक दो जगहों पर बारिश देखी गयी। पूर्वी मध्य प्रदेश, गुजरात, तटीय आंध्र प्रदेश और तेलंगाना के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश हुई।
देश भर में बने मौसमी सिस्टम
मानसून की अक्षीय रेखा अमृतसर, पीलीभीत, गोंडा, मुजफ्फरपुर, पूर्णिया, गोलपाड़ा, दिब्रूगढ़ और पूर्व में अरुणाचल प्रदेश तक फैली हुई है। उत्तरी पाकिस्तान पर एक पश्चिमी विक्षोभ बना हुआ है। दक्षिण पश्चिम राजस्थान पर एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र देखा जा सकता है। दक्षिण महाराष्ट्र से लक्षद्वीप तक एक ट्रफ रेखा फैली हुई है।
एक अन्य चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र तटीय आंध्र प्रदेश और इसके आस-पास के क्षेत्रों में मध्य स्तर पर बना हुआ है। उत्तरी और इससे सटे मध्य अरब सागर पर एक और चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र देखा जा सकता है। (शेयर मंथन, 02 जुलाई 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन : डाउनलोड करें

बाजार सर्वेक्षण (जनवरी 2023)

Flipkart

विश्व के प्रमुख सूचकांक

निवेश मंथन : ग्राहक बनें

शेयर मंथन पर तलाश करें।

Subscribe to Share Manthan

It's so easy to subscribe our daily FREE Hindi e-Magazine on stock market "Share Manthan"