शेयर मंथन में खोजें

गुजरात एनआरई कोक की 3000 करोड़ निवेश की योजना

गुजरात एनआरई कोक ने अगले चार-पाँच सालों में गुजरात में लगभग 3000 करोड़ रुपये के निवेश की योजना बनायी है। कंपनी ने बीएसई को भेजी गयी प्रेस विज्ञप्ति में सूचित किया है कि गुजरात में कंपनी की विस्तार योजनाओं को गति देने के लिए इस धन का इस्तेमाल किया जायेगा। इसके साथ ही साथ गुजरात एनआरई कोक लिमिटेड ने आंध्रप्रदेश  के नेल्लोर जिले में 10 लाख टन क्षमता वाले ग्रीनफील्ड कोक संयंत्र की स्थापना की भी घोषणा की है।

 भारतीय शेयर बाजारों में इस खबर का कोई खास सकारात्मक असर नहीं दिख रहा है।  बीएसई में दोपहर 12.03 बजे कंपनी का शेयर भाव 0.70% की हल्की बढ़त पर था।

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख