शेयर मंथन में खोजें

हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब और हरियाणा में हो सकती है बारिश - स्काईमेट (Skymet)

मौसम भविष्यवक्ता स्काईमेट (Skymet) के अनुसार अगले 24 घंटों के दौरान कोंकण और गोवा, तटीय कर्नाटक, दक्षिण गुजरात, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम, असम और मेघालय में मध्यम से भारी बारिश की उम्मीद है।

वहीं जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, बिहार, झारखंड, उड़ीसा और पश्चिम बंगाल में हल्की से मध्यम बारिश की उम्मीद है।
देश में पिछले 24 घंटों के दौरान दर्ज किया गया मौसम
पिछले 24 घंटों के दौरान पंजाब, उत्तराखंड, हरियाणा, उत्तर राजस्थान, दक्षिण गुजरात, असम, सिक्किम, कोंकण, अरुणाचल प्रदेश और मेघालय में भारी बारिश दर्ज की गयी। दक्षिण राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और शेष उत्तर-पूर्वी राज्यों में हल्की बारिश हुई। दूसरी ओर विदर्भ, मराठवाड़ा, तटीय कर्नाटक, उत्तरी केरल और तटीय आंध्र प्रदेश में हल्की बारिश देखी गयी।
देश भर में बने मौसमी सिस्टम
मॉनसून की अक्षीय रेखा का पश्चिमी हिस्सा श्री गंगानगर, हिसार, गोरखपुर और पूर्वी हिस्सा हिमालय की तलहटी से होते हुए गुजर रहा है। उत्तराखंड और इससे सटे पश्चिमी उत्तर प्रदेश पर एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है। एक और चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र मध्य पाकिस्तान और इससे सटे पंजाब पर स्थित है। दक्षिण राजस्थान और आस-पास के कच्छ और पाकिस्तान क्षेत्र में एक तीसरा चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र देखा जा सकता है। चौथा चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र ओडिशा और बंगाल की खाड़ी पर मध्य-स्तर में स्थित है। इसके अलावा दक्षिण गुजरात से महाराष्ट्र तट तक एक ट्रफ रेखा फैली हुई है। तटीय आंध्र प्रदेश से तटीय तमिलनाडु तक एक कमजोर ट्रफ रेखा विस्तारित है। (शेयर मंथन, 04 जुलाई 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!