शेयर मंथन में खोजें

गुजरात, पश्चिम बंगाल, ओडिशा और झारखंड में बारिश की उम्मीद - स्काईमेट (Skymet)

मौसम भविष्यवक्ता स्काईमेट (Skymet) के अनुसार अगले 24 घंटों के दौरान दक्षिण गुजरात, कोंकण और गोवा में मध्यम से भारी बारिश की उम्मीद है।

उत्तरी-तटीय कर्नाटक, पूर्वी मध्य प्रदेश, विदर्भ, छत्तीसगढ़ के कुछ हिस्सों, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, पश्चिम असम, उत्तरी ओडिशा और झारखंड के कुछ स्थानों पर भारी के साथ हल्की से मध्यम बारिश की उम्मीद है। पूर्वी बिहार में कुछ जगहों पर हल्की से मध्यम बौछारें हो सकती हैं। रायलसीमा, तमिलनाडु, कच्छ और दक्षिण पश्चिम राजस्थान को छोड़ कर देश के बाकी हिस्सों में हल्की बारिश हो सकती है।
देश में पिछले 24 घंटों के दौरान दर्ज किया गया मौसम
पिछले 24 घंटों के दौरान दक्षिण गुजरात, कोंकण और गोवा, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में भारी बारिश हुई। हालाँकि पश्चिम बंगाल के बाकी हिस्सों, झारखंड, विदर्भ, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश और अंडमान निकोबार द्वीप समूह में हल्की बारिश देखी गयी। ओडिशा, तटीय कर्नाटक, पूर्वोत्तर भारत, उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों, जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गयी। केरल, लक्षद्वीप, कच्छ, सौराष्ट्र, राजस्थान, पंजाब, हरियाणा और बिहार के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश हुई।
देश भर में बने मौसमी सिस्टम
मॉनसून की अक्षीय रेखा उत्तर राजस्थान से पूर्वोत्तर भारत तक हरियाणा, उत्तर प्रदेश, बिहार और उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल की तलहटी से होते हुए गुजर रही है। दक्षिण गुजरात के मध्य स्तर पर एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र देखा जा सकता है। एक ट्रफ रेखा उत्तरी कोंकण से उत्तरी केरल तक फैली हुई है। दक्षिण ओडिशा और इसके आस-पास के इलाकों में एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है। दक्षिण-पूर्व बांग्लादेश पर एक और चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र देखा जा सकता है। (शेयर मंथन, 05 जुलाई 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन : डाउनलोड करें

बाजार सर्वेक्षण (जनवरी 2023)

Flipkart

विश्व के प्रमुख सूचकांक

निवेश मंथन : ग्राहक बनें

शेयर मंथन पर तलाश करें।

Subscribe to Share Manthan

It's so easy to subscribe our daily FREE Hindi e-Magazine on stock market "Share Manthan"