शेयर मंथन में खोजें

सेबी (SEBI) ने किया वैकल्पिक निवेश नीति सलाहकार समिति का पुनर्गठन

बाजार नियामक सेबी (SEBI) ने वैकल्पिक निवेश नीति सलाहकार समिति (एआईपीएसी) का पुनर्गठन किया है।

हालाँकि सेबी ने बदलाव के कारणों की जानकारी नहीं दी है। यह समिति सेबी को देश में वैकल्पिक निवेश के विकास और स्टार्टअप पारिस्थितिकी तंत्र से संबंधित मामलों पर सलाह देती है। 2015 में वैकल्पिक निवेश के लिए एक नया नियामक ढांचा तैयार करने के लिए गठित की गयी एआईपीएसी के चेयरमैन आईटी सेवा प्रदाता इन्फोसिस (Infosys) के संस्थापक एनआर नारायण मूर्ति हैं।
इस समिति ने सेबी को अब तक तीन बार अपनी रिपोर्ट सौंपी है। एआईपीएसी ने जनवरी 2016, नवंबर 2016 और जनवरी 2018 में अपने सुझाव दिये हैं। इन्फोसिस संस्थापक के अतिरिक्त समिति में 22 अन्य सदस्य हैं, जिनमें प्राइवेट इक्विटी और वेंचर कैपिटल फर्मों के मुख्य अधिकारी, सरकारी प्रतिनिधि और आरबीआई (RBI) तथा सेबी के अधिकारी शामिल हैं। एआईपीएसी, अब सेबी को वैकल्पिक निवेश उद्योग के विकास में बाधा डालने वाली संभावित समस्याओं पर भी सुझाव पेश करेगी। (शेयर मंथन, 07 जुलाई 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख