शेयर मंथन में खोजें

ओडिशा, छत्तीसगढ़, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना और बिहार में वर्षा के संकेत - स्काईमेट (Skymet)

मौसम भविष्यवक्ता स्काईमेट (Skymet) के अनुसार अगले 24 घंटों के दौरान विदर्भ, मराठवाड़ा और पश्चिमी तट के कई हिस्सों में मध्यम से भारी बारिश के साथ एक दो स्थानों पर जोरदार बारिश की उम्मीद है।

ओडिशा, छत्तीसगढ़, उत्तरी आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, पूर्वोत्तर राज्यों और बिहार के तराई वाले स्थानों में मध्यम से भारी बारिश की संभावना है। दक्षिण गुजरात, पूर्वी उत्तर प्रदेश, बिहार के बाकी बचे हिस्सों झारखंड, पश्चिम बंगाल, रायलसीमा, कर्नाटक और पश्चिमी तमिलनाडु में मध्यम बारिश की उम्मीद है। दिल्ली सहित उत्तर पश्चिमी भारत में मौसम गर्म और शुष्क बना रहेगा।
देश में पिछले 24 घंटों के दौरान दर्ज किया गया मौसम
पिछले 24 घंटों के दौरान विदर्भ, मध्य प्रदेश, दक्षिण कोंकण, गोवा, तटीय कर्नाटक और छत्तीसगढ़ के कुछ हिस्सों में भारी बारिश हुई। शेष पश्चिमी तट, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश और शेष मध्य प्रदेश में भी मध्यम से भारी बारिश जारी रही। दक्षिण गुजरात, आंतरिक कर्नाटक, पश्चिमी तमिलनाडु, ओडिशा, झारखंड, पश्चिम बंगाल, पूर्वोत्तर राज्यों और उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हुई। उत्तर की पहाड़ियों समेत उत्तर-पश्चिमी भारत में मौसम मुख्य रूप से शुष्क रहा। इन हिस्सों में दिन के तापमान में मामूली वृद्धि दर्ज की गयी।
देश भर में बने मौसमी सिस्टम
मॉनसून की अक्षीय रेखा अमृतसर, चंडीगढ़, शाहजहाँपुर, गोरखपुर, नवादा, बाँकुरा और दिघा होते हुए पूर्वी-मध्य बंगाल की खाड़ी की ओर बनी हुई है। एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी और इससे सटे पश्चिम बंगाल और तटीय ओडिशा के पास बना हुआ है। छत्तीसगढ़ और इससे सटे राज्यों के पास भी एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र देखा जा सकता है। दक्षिणी गुजरात से तटीय केरल तक एक ट्रफ रेखा बनी हुई है। पूर्वी असम और उससे सटे राज्यों में एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है। पूर्वी बिहार के ऊपर भी एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र देखा जा सकता है। (शेयर मंथन, 07 जुलाई 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख