शेयर मंथन में खोजें

रतन टाटा के पक्ष में रहा एनसीएलटी का फैसला, साइरस मिस्त्री की याचिका खारिज

राष्ट्रीय कंपनी कानून न्यायाधिकरण (एनसीएलटी) ने टाटा संस (Tata Sons) के पूर्व चेयरमैन साइरस मिस्त्री (Cyrus Mistry) की याचिका खारिज करते हुए रतन टाटा (Ratan Tata) के पक्ष में फैसला सुनाया है।

अक्टूबर 2016 में साइरस मिस्त्री को टाटा संस के चेयरमैन पद से हटाये जाने के मामले में आज एनसीएलटी ने अपना फैसला सुनाया दिया। साइरस मिस्त्री ने चेयरमैन पद से हटाये जाने के खिलाफ एनसीएलटी में एक याचिका दाखिल की थी, जिस पर निर्णय देते हुए एनसीएलटी ने कहा कि साइरस को कंपनी की संवेदनशील जानकारी बाहर निकालने के कारण पद से हटाया गया।
टाटा संस ने एनसीएलटी के सामने अपना पक्ष रखते हुए कहा था कि कंपनी बोर्ड का सायरस मिस्त्री पर भरोसा खत्म हो जाने के कारण उन्हें चेयरमैन के पद से हटाया गया। बर्खास्त किये जाने के बाद साइरस ने टाटा ग्रुप की 6 कंपनियों के बोर्ड से इस्तीफा देकर एनसीएलटी का रुख किया था।
उधर बीएसई में आज टाटा समूह की अधिकतर कंपनियों के शेयर बढ़त के साथ बंद हुए। आज टाटा पावर में 3.21%, टाटा ग्लोबल में 2.92%, टाटा कम्युनिकेशंस में 2.11% और टाटा केमिकल्स में 1.65% की मजबूती दर्ज की गयी। (शेयर मंथन, 09 जुलाई 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!