शेयर मंथन में खोजें

गुजरात, कोंकण और गोवा तथा प्रदेश में भारी बारिश की संभावना - स्काईमेट (Skymet)

मौसम भविष्यवक्ता एजेंसी स्काईमेट (Skymet) के मुताबिक अगले 24 घंटों के दौरान दक्षिण गुजरात, कोंकण और गोवा तथा दक्षिण-पश्चिम मध्य प्रदेश में भारी मॉनसूनी बारिश की उम्मीद है।

मुंबई में भी भारी बारिश के आसार हैं। मध्य प्रदेश, तटीय कर्नाटक, केरल, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम, असम और अरुणाचल प्रदेश के शेष हिस्सों में कुछ जगहों पर भारी के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। उत्तराखंड, छत्तीसगढ़, ओडिशा और उत्तर-पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम मॉनसूनी बारिश की उम्मीद है।
देश में पिछले 24 घंटों के दौरान दर्ज किया गया मौसम
पिछले 24 घंटों के दौरान मुंबई और दक्षिण गुजरात सहित कोंकण और गोवा में मूसलाधार बारिश हुई। तटीय कर्नाटक, केरल, मध्य प्रदेश के हिस्सों और विदर्भ, जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश के कुछ हिस्सों में भारी के साथ हल्की से मध्यम बारिश देखी गयी। मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, ओडिशा और गंगीय पश्चिम बंगाल के शेष हिस्सों में हल्की से मध्यम मॉनसूनी बारिश हुई।
देश भर में बने मौसमी सिस्टम
मॉनसून की अक्षीय रेखा उत्तरी राजस्थान से पूर्व-केंद्रीय बंगाल की खाड़ी तक हरियाणा, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और ओडिशा से होते हुए फैली हुई है। उत्तरी हरियाणा और इससे सटे क्षेत्र में एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र देखा जा सकता है। एक अन्य चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र छत्तीसगढ़ और इससे सटे ओडिशा में स्थित है। दक्षिण गुजरात और आस-पास के इलाकों में भी एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है। कर्नाटक से केरल तट तक एक ट्रफ रेखा फेल रही है। (शेयर मंथन, 10 जुलाई 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!