शेयर मंथन में खोजें

25.23% बढ़ी जून में वाहनों की बिक्री : सियाम (SIAM)

सोसाइटी ऑफ इंडियन ऑटोमोबाइल मैन्युफैक्चरर्स (सियाम) के अनुसार देश में वर्ष दर वर्ष आधार पर जून में वाहनों की बिक्री 25.23% बढ़ी।

पिछले साल जून में 18,19,926 इकाइयों के मुकाबले इस साल समान अवधि में प्रतिदिन औसतन 75,971 वाहनों के हिसाब से कुल 22,79,151 वाहन बिके। कुल बिक्री को तिपहिया वाहनों से काफी बल मिला, जिनकी बिकवाली 36,491 इकाई से 55.89% बढ़ कर 56,884 इकाई रही।
वहीं यात्री वाहनों की बिक्री 199,036 इकाई से 37.54% अधिक 2,73,759 इकाई, कुल दोपहिया वाहनों की बिक्री 15,27,509 की तुलना में 22.28% बढ़त के साथ 18,67,884 इकाई और मोटरसाइकिल बिक्री 9,64,729 इकाई से 24.32% ज्यादा 11,99,332 इकाई रही। इसके साथ ही कारोबारी वाहनों का बिकवाली 41.72% बढ़ कर 80,624 इकाई पर पहुँच गयी। (शेयर मंथन, 11 जुलाई 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!