शेयर मंथन में खोजें

उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, तेलंगाना, गुजरात, गोवा और महाराष्ट्र में भारी बारिश की उम्मीद - स्काईमेट (Skymet)

मौसम भविष्यवक्ता एजेंसी स्काईमेट (Skymet) के मुताबिक अगले 24 घंटों के दौरान उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ के हिस्सों, विदर्भ, तेलंगाना, तटीय आंध्र प्रदेश, दक्षिण-पूर्व राजस्थान, गुजरात क्षेत्र, कोंकण और गोवा, मध्य महाराष्ट्र में एक या दो जगहों पर भारी बारिश की संभावना है।

वहीं तटीय कर्नाटक, केरल, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश की उम्मीद है। पूर्वी बिहार, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम, पूर्वोत्तर भारत, आंतरिक कर्नाटक, उत्तर तमिलनाडु, दिल्ली, पूर्वी राजस्थान, हरियाणा और पंजाब के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है।
देश में पिछले 24 घंटों के दौरान दर्ज किया गया मौसम
पिछले 24 घंटों के दौरान पश्चिमी मध्य प्रदेश, गुजरात क्षेत्र तथा दक्षिण कोंकण और गोवा के कुछ स्थानों पर मध्यम से भारी बारिश हुई। तटीय कर्नाटक, केरल, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, मध्य प्रदेश के शेष हिस्सों, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के कुछ हिस्सों में एक या दो जगहों पर भारी के साथ हल्की से मध्यम बारिश देखी गयी। मध्य महाराष्ट्र, आंतरिक कर्नाटक, सौराष्ट्र, पूर्वी राजस्थान, हिमाचल प्रदेश, हरियाणा, उत्तर तमिलनाडु, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, पूर्वोत्तर भारत, गंगीय पश्चिम बंगाल और छत्तीसगढ़ में हल्की से मध्यम देखी वर्षा दर्ज की गयी। वहीं पश्चिम राजस्थान के कुछ हिस्सों में लू की स्थिति प्रचलित रही।
देश भर में बने मौसमी सिस्टम
मॉनसून की अक्षीय रेखा उत्तर-पश्चिमी राजस्थान, पूर्वोत्तर मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड और ओडिशा से होकर गुजर रही है। एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र पूर्वोत्तर मध्य प्रदेश पर बना हुआ है। उत्तर तटीय ओडिशा पर बना चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र अभी भी जारी है। कर्नाटक से केरल तट तक एक ट्रफ रेखा फैली हुई है। दक्षिण गुजरात पर एक और चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है। एक अन्य चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र दक्षिण पाकिस्तान और इससे सटे पश्चिम राजस्थान पर स्थित है। (शेयर मंथन, 12 जुलाई 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!