शेयर मंथन में खोजें

आरबीआई (RBI) का बैंकों को निर्देश, डीडी (DD) पर लिखा हो खरीदार का नाम

मनी लॉन्ड्रिंग या हवाला पर और अधिक नकेल कसने के लिए आरबीआई (RBI) ने एक नया उठाते हुए बैंकों को डीडी (DD) या डिमांड ड्राफ्ट पर खरीदार का नाम लिखने का निर्देश दिया है।

आरबीआई के 15 सितंबर से प्रभाव में आने वाले इस निर्देश के तहत जारीकर्ता बैंक को डीडी, पे-ऑर्डर और बैंकर के चेक पर इसके खरीदार का नाम लिखना होगा। वर्तमान में डीडी पर केवल प्राप्तकर्ता का नाम ही होता है। इसके लिए आरबीआई ने केवाईसी (अपने ग्राहक को जानिए) मानदंडों में भी जरूरी बदलाव किये हैं, जो कि 15 सितंबर से अमल में आयेंगे।
गौरतलब है कि मौजूदा सरकार के काले धन पर सख्त रवैये के साथ ही आरबीआई ने भी मनी लॉन्ड्रिंग पर लगान लगाने के लिए कदम उठाये हैं, जिनमें डीडी पर खरीदार का नाम लिखा जाना ताजा फैसला है। (शेयर मंथन, 14 जुलाई 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख