शेयर मंथन में खोजें

ओडिशा, तेलंगाना, छत्तीसगढ़ और विदर्भ में भारी बारिश की उम्मीद - स्काईमेट (Skymet)

मौसम भविष्यवक्ता एजेंसी स्काईमेट (Skymet) के मुताबिक अगले 24 घंटों के दौरान दक्षिण ओडिशा, उत्तर तेलंगाना, छत्तीसगढ़ तथा विदर्भ के कुछ हिस्सों में काफी भारी बारिश की उम्मीद है।

कोंकण और गोवा, दक्षिण गुजरात, तटीय कर्नाटक, केरल, मध्य प्रदेश, दक्षिण-पूर्व राजस्थान, उत्तराखंड और उत्तर-पश्चिम उत्तर प्रदेश के कुछ स्थानों में भारी के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। मध्य महाराष्ट्र, जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, पूर्वोत्तर राज्यों, ओडिशा, गंगीय पश्चिम बंगाल और झारखंड में मध्यम बारिश की संभावना है।
देश में पिछले 24 घंटों के दौरान दर्ज किया गया मौसम
पिछले 24 घंटों के दौरान, केरल, दक्षिण गुजरात, उत्तरी कोंकण और गोवा, ओडिशा और विदर्भ के कुछ हिस्सों में मूसलाधार बारिश हुई। गुजरात क्षेत्र, दक्षिण कोंकण और गोवा, तटीय कर्नाटक, तटीय आंध्र प्रदेश, पूर्वी मध्य प्रदेश और हिमाचल प्रदेश के कुछ हिस्सों में भारी के साथ हल्की से मध्यम बारिश हुई। मध्य महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, राजस्थान, उत्तराखंड, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, गंगीय पश्चिम बंगाल, पूर्वोत्तर राज्यों तथा अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के कुछ स्थानों में हल्की से मध्यम बारिश देखी गयी।
देश भर में बने मौसमी सिस्टम
तटीय ओडिशा और इसके आस पास के इलाकों पर एक निम्न दबाव वाला क्षेत्र देखा जा सकता है। मॉनसून की अक्षीय रेखा अपनी सामान्य स्थिति से दक्षिण में चल रही है और पश्चिमी राजस्थान से मध्य पूर्वी बंगाल की खाड़ी तक मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और ओडिशा होते हुए फैली हुई है। दक्षिण गुजरात तट पर एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है। अरुणाचल प्रदेश पर एक और चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र देखा जा सकता है। महाराष्ट्र से केरल तट तक ऑफशोर ट्रफ रेखा फैली हुई है। (शेयर मंथन, 16 जुलाई 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख