शेयर मंथन में खोजें

छत्तीसगढ़, तेलंगाना और आंध्र प्रदेश प्रदेश में हो सकती है बारिश - स्काईमेट (Skymet)

मौसम भविष्यवक्ता एजेंसी स्काईमेट (Skymet) के मुताबिक अगले 24 घंटों के दौरान दक्षिण छत्तीसगढ़, पूर्वी विदर्भ के कुछ हिस्सों, उत्तरी तेलंगाना और इससे सटे उत्तरी तटीय आंध्र प्रदेश में भारी बारिश की उम्मीद है।

कोंकण और गोवा, तटीय कर्नाटक, केरल, पूर्वी राजस्थान, पश्चिमी मध्य प्रदेश, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश के हिस्सों, विदर्भ के शेष हिस्सों (पूर्वी हिस्से को छोड़ कर), ओडिशा, छत्तीसगढ़ के शेष हिस्सों (दक्षिणी हिस्से को छोड़ कर) और दक्षिण झारखंड में एक या दो स्थानों में भारी के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। हरियाणा, दिल्ली, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, गुजरात, पूर्वी मध्य प्रदेश, पूर्वोत्तर राज्यों और गंगीय पश्चिम बंगाल में मध्यम बारिश की उम्मीद है।
देश में पिछले 24 घंटों के दौरान दर्ज किया गया मौसम
पिछले 24 घंटों के दौरान, तटीय कर्नाटक, केरल, दक्षिण गुजरात, मध्य प्रदेश के कई हिस्सों और अंडमान तथा निकोबार द्वीप समूह के कुछ हिस्सों में भारी के साथ मध्यम से भारी बारिश दर्ज की गयी। पूर्वी राजस्थान, हरियाणा और उत्तराखंड के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हुई। उत्तरी गुजरात, कोंकण और गोवा, झारखंड, गंगीय पश्चिम बंगाल, छत्तीसगढ़ और ओडिशा के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश जारी रही। देश के शेष हिस्सों में बारिश में कमी देखी गयी।
देश भर में बने मौसमी सिस्टम
उत्तरी मध्य प्रदेश के केंद्रीय हिस्सों में एक निम्न दबाव वाला क्षेत्र बना हुआ है। एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र मध्य पाकिस्तान और इससे सटे पंजाब पर स्थित है। मॉनसून की अक्षीय रेखा उत्तर-पश्चिमी राजस्थान, उत्तरी मध्य प्रदेश, झारखंड और गंगीय पश्चिम बंगाल से होकर फैली हुई है। दक्षिण महाराष्ट्र से केरल तट तक ऑफ शोर ट्रफ़ रेखा फैली हुई है। एक अन्य चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र दक्षिण गुजरात और इससे सटे पूर्वोत्तर अरब सागर पर बना हुआ है। (शेयर मंथन, 19 जुलाई 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!