शेयर मंथन में खोजें

ओडिशा, आंध्र प्रदेश, दिल्ली, पंजाब और हरियाणा में बारिश की उम्मीद - स्काईमेट (Skymet)

मौसम भविष्यवक्ता एजेंसी स्काईमेट (Skymet) के मुताबिक अगले 24 घंटों के दौरान दक्षिण-तटीय ओडिशा, उत्तर-तटीय आंध्र प्रदेश, तेलंगाना और दक्षिण छत्तीसगढ़ के कुछ हिस्सों में मध्यम से भारी बारिश की उम्मीद है।

वहीं विदर्भ, छत्तीसगढ़ के बाकी हिस्सों, पूर्वी मध्य प्रदेश, गंगीय पश्चिम बंगाल, उत्तरी ओडिशा, पूर्वी राजस्थान, कोंकण और गोवा, तटीय कर्नाटक, केरल, गुजरात, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, दिल्ली, पंजाब, उत्तर भारत के पहाड़ी इलाकों, हरियाणा के कुछ हिस्सों और पूर्वोत्तर भारत में एक-दो जगहों पर भारी के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। देश के बाकी हिस्सों में बारिश में कमी दिखायी देगी।
देश में पिछले 24 घंटों के दौरान दर्ज किया गया मौसम
पिछले 24 घंटों के दौरान, पूर्वी मध्य प्रदेश, दक्षिण गुजरात और तटीय कर्नाटक में मध्यम से भारी बारिश हुई। कोकण और गोवा, केरल, उत्तरी-तटीय आंध्र प्रदेश, तटीय ओडिशा, गंगीय पश्चिम बंगाल, दक्षिण उत्तर प्रदेश, छत्तीसगढ़, पूर्वी मध्य प्रदेश, पूर्वी राजस्थान और उत्तराखंड में कुछ स्थानों पर भारी के साथ हल्की से मध्यम बारिश हुई। देश के शेष हिस्सों में बारिश में कमी देखी गयी।
देश भर में बने मौसमी सिस्टम
उत्तरी मध्य प्रदेश और इससे सटे उत्तर प्रदेश पर एक निम्न दबाव वाला क्षेत्र देखा जा सकता है। एक नया निम्न दबाव वाला क्षेत्र उत्तर-पश्चिमी बंगाल की खाड़ी और इससे सटे ओडिशा और गंगीय पश्चिम बंगाल के आस-पास के भागों पर बना हुआ है। मॉनसून की अक्षीय रेखा उत्तर-पश्चिम राजस्थान से मध्य प्रदेश, झारखंड और निम्न दबाव के क्षेत्र से होते हुए बंगाल की खाड़ी तक सक्रिय है। दक्षिण महाराष्ट्र से केरल तट तक कमजोर ट्रफ रेखा फैली हुई है। दक्षिण गुजरात पर चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र अभी भी बना हुआ है। (शेयर मंथन, 20 जुलाई 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!