शेयर मंथन में खोजें

हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल और विदर्भ में बारिश की उम्मीद - स्काईमेट (Skymet)

मौसम भविष्यवक्ता एजेंसी स्काईमेट (Skymet) के मुताबिक अगले 24 घंटों के दौरान उत्तरी मध्य प्रदेश और इससे सटे दक्षिण-पश्चिम उत्तर प्रदेश तथा पूर्वोत्तर राजस्थान में मध्यम से भारी बारिश की उम्मीद है।

वहीं मध्य प्रदेश के बाकी क्षेत्रों, उत्तरी छत्तीसगढ़ और उत्तराखंड के कुछ हिस्सों में एक या दो स्थानों पर भारी के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। इसके अलावा जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, पंजाब के कुछ हिस्सों, हरियाणा, दिल्ली, शेष उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल, विदर्भ के कुछ हिस्सों, तटीय कर्नाटक और केरल में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।
देश में पिछले 24 घंटों के दौरान दर्ज किया गया मौसम
पिछले 24 घंटों के दौरान मध्य प्रदेश के कई क्षेत्रों, जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पूर्वी असम, मेघालय और केरल के कुछ हिस्सों में मध्यम से भारी बारिश हुई। तटीय कर्नाटक, पश्चिम बंगाल, पूर्वोत्तर राज्यों, झारखंड, पूर्वी बिहार, उत्तर प्रदेश के हिस्सों और पूर्वी राजस्थान में कुछ जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश हुई।
देश भर में बने मौसमी सिस्टम
निम्न दबाव का क्षेत्र अब उत्तर-पश्चिमी मध्य प्रदेश और इससे सटे दक्षिण उत्तर प्रदेश पर स्थित है। मॉनसून की अक्षीय रेखा पश्चिम-मध्य राजस्थान से बंगाल की खाड़ी तक कम दबाव के क्षेत्र, झारखंड और गंगीय पश्चिम बंगाल से हो कर गुजर रही है। पूर्वोत्तर राजस्थान और इससे सटे हरियाणा पर एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र देखा जा सकता है। उत्तरी पाकिस्तान पर एक अन्य चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र स्थित है। (शेयर मंथन, 24 जुलाई 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!