शेयर मंथन में खोजें

दिल्ली, बिहार, पंजाब, हरियाणा, उत्तराखंड और पूर्वोत्तर राज्यों में बारिश की संभावना - स्काईमेट (Skymet)

मौसम भविष्यवक्ता एजेंसी स्काईमेट (Skymet) के मुताबिक अगले 24 घंटों के दौरान उत्तरी मध्य प्रदेश, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, पूर्वी राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और पूर्वोत्तर राज्यों में कुछ जगहों पर भारी के साथ काफी व्यापक बारिश की संभावना है।

बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल, छत्तीसगढ़, जम्मू-कश्मीर और तटीय तमिलनाडु के कुछ स्थानों में बारिश हो सकती है। देश के बाकी हिस्सों में हल्की वर्षा की गतिविधियाँ देखी जा सकती हैं।
देश में पिछले 24 घंटों के दौरान दर्ज किया गया मौसम
पिछले 24 घंटों के दौरान उत्तरी मध्य प्रदेश और दक्षिण-पश्चिमी उत्तर प्रदेश में कुछ स्थानों पर भारी बारिश देखी गयी। जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, छत्तीसगढ़, बिहार, पश्चिम बंगाल और पूर्वोत्तर राज्यों के कुछ स्थानों में भी बारिश हुई। देश के बाकी हिस्सों में हल्की बारिश की गतिविधियाँ रहीं।
देश भर में बने मौसमी सिस्टम
निम्न दबाव का क्षेत्र दक्षिण उत्तर प्रदेश और इससे जुड़े चक्रवाती हवाओं के क्षेत्र पर स्थित है। मॉनसून की अक्षीय रेखा फिरोजपुर, मेरठ, निम्न दबाव के क्षेत्र, रांची, बालासोर और फिर पूर्व-दक्षिण पूर्व में पूर्वोत्तर बंगाल की खाड़ी से हो कर गुजर रही है। ट्रफ रेखा की दूसरी शाखा अब हिमालय की तलहटी से होते हुए पूर्वोत्तर भारत तक फैली हुई है। उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और इसके आस-पास के क्षेत्र में एक और चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र देखा जा सकता है। पश्चिमी विक्षोभ उत्तरी पाकिस्तान और जम्मू-कश्मीर के निकट बने चक्रवाती हवाओं के क्षेत्र के रूप में स्थित है। 29 जुलाई को बंगाल की खाड़ी पर एक नया कम दबाव का क्षेत्र बनने की उम्मीद है। (शेयर मंथन, 26 जुलाई 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख