शेयर मंथन में खोजें

पश्चिमी उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश की संभावना - स्काईमेट (Skymet)

मौसम भविष्यवक्ता एजेंसी स्काईमेट (Skymet) के मुताबिक अगले 24 घंटों के दौरान निम्न दबाव वाले क्षेत्र के कारण पश्चिमी उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश जारी रहेगी।

वहीं बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल और पूर्वोत्तर राज्यों में बारिश तेज होगी। साथ ही ओडिशा, छत्तीसगढ़, पूर्वी मध्य प्रदेश, हरियाणा, पंजाब, जम्मू-कश्मीर, उत्तरी राजस्थान के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना। इसके अलावा उत्तरी आंध्र प्रदेश तट, तमिलनाडु, केरल, तटीय कर्नाटक, कोंकण और गुजरात के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश हो सकती है।
देश में पिछले 24 घंटों के दौरान दर्ज किया गया मौसम
पिछले 24 घंटों के दौरान उत्तर प्रदेश, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के कुछ हिस्सों में मूसलाधार बारिश हुई। वहीं पंजाब, हरियाणा, बिहार, झारखंड, पूर्वोत्तर राज्यों, पश्चिम बंगाल और जम्मू-कश्मीर के कुछ हिस्सों में मध्यम से भारी बारिश रिकॉर्ड की गयी। इसके अलावा ओडिशा, छत्तीसगढ़, पूर्वी मध्य प्रदेश, दिल्ली, पूर्वी राजस्थान, विदर्भ, पश्चिम तट और उत्तरी आंध्र प्रदेश में हल्की बारिश हुई।
देश भर में बने मौसमी सिस्टम
जम्मू-कश्मीर पर एक पश्चिमी विक्षोभ स्थित है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश पर निम्न दबाव का क्षेत्र स्थित है। इस प्रणाली के धीरे-धीरे कमजोर होने की संभावना है। मॉनसून की अक्षीय रेखा पंजाब, हरियाणा, निम्न दबाव वाले क्षेत्र, पूर्वी उत्तर प्रदेश, झारखंड, पश्चिम बंगाल और फिर पूर्वोत्तर बंगाल की खाड़ी से गुजर रही है। उत्तरी पश्चिम बंगाल और इससे सटे बिहार पर एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है। यह प्रणाली अगले 48 घंटों के दौरान निम्न दबाव के क्षेत्र में तब्दील हो सकती है। असम के केंद्रीय हिस्सों में एक निम्न चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है। तटीय केरल से कर्नाटक तट तक एक ऑफ-शोर ट्रफ रेखा फैली हुई है। उत्तरी तमिलनाडु और इससे सटे आंध्र प्रदेश तट पर एक और चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र देखा जा सकता है। (शेयर मंथन, 28 जुलाई 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!