शेयर मंथन में खोजें

पश्चिम बंगाल, ओडिशा, छत्तीसगढ़, केरल और झारखंड में बारिश की उम्मीद - स्काईमेट (Skymet)

मौसम भविष्यवक्ता एजेंसी स्काईमेट (Skymet) के मुताबिक अगले 24 घंटों के दौरान उत्तर प्रदेश और बिहार के कुछ हिस्सों में भारी से बहुत भारी के साथ हल्की से मध्यम बारिश की उम्मीद है।

वहीं पश्चिम बंगाल, पूर्वोत्तर राज्यों, ओडिशा, छत्तीसगढ़, केरल और झारखंड में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। इसके अलावा मध्य प्रदेश, विदर्भ, तटीय कर्नाटक, कोंकण और गोवा और गुजरात में हल्की बारिश की संभावना है।
देश में पिछले 24 घंटों के दौरान दर्ज किया गया मौसम
पिछले 24 घंटों के दौरान उत्तर प्रदेश और बिहार में मूसलाधार बारिश देखी गयी। ओडिशा, पश्चिम बंगाल, पूर्वोत्तर राज्यों, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह और केरल के कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हुई। उत्तरी पंजाब, उत्तरी हरियाणा, उत्तराखंड और दिल्ली के कुछ जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश देखी गयी। वहीं छत्तीसगढ़ और मध्य महाराष्ट्र में भी हल्की बारिश दर्ज की गयी। इसके अलावा विदर्भ, मध्य प्रदेश और गुजरात के कुछ स्थानों पर भी बारिश हुई।
देश भर में बने मौसमी सिस्टम
मॉनसून की अक्षीय रेखा उत्तर-पश्चिमी पंजाब से बंगाल की खाड़ी तक हरियाणा, उत्तर प्रदेश, बिहार और पश्चिम बंगाल होते हुए विस्तारित है। बिहार के पश्चिमी हिस्सों में एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है। जबकि पश्चिम-केंद्रीय बंगाल की खाड़ी से दक्षिण तमिलनाडु तट तक एक ऑफ-शोर ट्रफ रेखा फैली हुई है। (शेयर मंथन, 30 जुलाई 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!