शेयर मंथन में खोजें

हिमाचल प्रदेश, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, ओडिशा, मिजोरम और त्रिपुरा में बारिश की उम्मीद - स्काईमेट (Skymet)

मौसम भविष्यवक्ता एजेंसी स्काईमेट (Skymet) के मुताबिक अगले 24 घंटों के दौरान उत्तर प्रदेश के दक्षिण और मध्य भागों में एक या दो जगहों पर बहुत भारी के साथ मध्यम से भारी बारिश की उम्मीद है।

वहीं उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, बिहार के कुछ हिस्सों, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम, असम, मेघालय, नागालैंड और केरल के कुछ हिस्सों में एक या दो स्थानों पर मध्यम के साथ हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। साथ ही हिमाचल प्रदेश, उत्तर मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ के हिस्सों और विदर्भ, ओडिशा, शेष पश्चिम बंगाल, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में हल्की बारिश हो सकती है।
देश में पिछले 24 घंटों के दौरान दर्ज किया गया मौसम
पिछले 24 घंटों के दौरान पश्चिम और मध्य उत्तर प्रदेश, पूर्वोत्तर बिहार, पश्चिम बंगाल के कुछ हिस्सों, सिक्किम, उत्तरी तटीय ओडिशा और केरल में एक या दो स्थानों पर बहुत भारी के साथ मध्यम से भारी बारिश हुई। वहीं पूर्वोत्तर राज्यों, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश के कुछ हिस्सों में एक या दो स्थानों पर मध्यम के साथ हल्की से मध्यम बारिश देखी गयी। इसके अलावा पूर्वी उत्तर प्रदेश, शेष बिहार, उत्तरी मध्य प्रदेश, विदर्भ के कुछ हिस्सों, ओडिशा, कोंकण तथा गोवा, तटीय कर्नाटक और अंडमान तथा निकोबार द्वीप समूह में हल्की बारिश हुई।
देश भर में बने मौसमी सिस्टम
उत्तर प्रदेश के केंद्रीय हिस्सों में एक निम्न दबाव का क्षेत्र बना हुआ है। मॉनसून की अक्षीय रेखा पंजाब से बंगाल की खाड़ी तक हरियाणा, उत्तर प्रदेश, बिहार और पश्चिम बंगाल से होते हुए फैल रही है। मॉनसून ट्रफ की दूसरी शाखा निम्न दबाव के क्षेत्र से असम तक उत्तर प्रदेश से होते हुए बढ़ रही है। आंतरिक केरल से दक्षिण तमिलनाडु तक एक कमजोर ट्रफ रेखा फैली हुई है। मध्य-स्तर पर उत्तर-तटीय ओडिशा पर एक चक्रवाती हवाओ का क्षेत्र बना हुआ है। हरियाणा पर एक और चक्रवाती हवाओ का क्षेत्र चिह्नित किया जा सकता है। (शेयर मंथन, 31 जुलाई 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन : डाउनलोड करें

बाजार सर्वेक्षण (जनवरी 2023)

Flipkart

विश्व के प्रमुख सूचकांक

निवेश मंथन : ग्राहक बनें

शेयर मंथन पर तलाश करें।

Subscribe to Share Manthan

It's so easy to subscribe our daily FREE Hindi e-Magazine on stock market "Share Manthan"